उत्तराखंड में भाजपा की जीत के 'हीरो' नहीं बन सके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हाईकमान फिर उलझन में - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 12, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राष्ट्रीय

उत्तराखंड में भाजपा की जीत के ‘हीरो’ नहीं बन सके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हाईकमान फिर उलझन में

उत्तर प्रदेश में भाजपा की शानदार जीत के बाद चारों ओर जश्न का माहौल है। पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शानदार शासन की जीत हुई है। उत्तराखंड में भी भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया है। लेकिन यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट नहीं जीत पाए।  सीएम धामी को कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद कापड़ी ने 5,180 वोटों से हरा दिया है। सबसे खास बात यह है कि भाजपा राज्य में शानदार जीत की ओर आगे बढ़ रही है लेकिन इस जीत के नायक पुष्कर सिंह धामी नहीं बन सके। 70 सदस्यीय विधान सभा वाले राज्य में भाजपा 40 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कांग्रेस 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। ‌ दूसरी और आम आदमी पार्टी का खाता नहीं खुल सका। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लाल कुआं और आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा  कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री सीट से अपनी सीट गंवा बैठे। यहां हम आपको बता दें कि पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री होने के चलते ये सीट हॉट बनी हुई थी। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा हाईकमान के ऊपर पूरी तरह से निर्भर हो गए हैं। अब देखना होगा भाजपा उन्हें हार के बाद मुख्यमंत्री बनाती है या किसी नए नेता का चुनाव करती है ? सबसे खास बात यह है कि उत्तराखंड में विधान परिषद नहीं है। ऐसे में अगर हाईकमान पुष्कर सिंह धामी को राज्य की सत्ता दोबारा सौंपता है तो पुष्कर सिंह धामी को 6 महीने के अंदर उत्तराखंड की किसी भी सीट से विधानसभा का चुनाव जीतना होगा। ‌पिछली बार तीरथ सिंह रावत के साथ यही हुआ था वह लोकसभा सदस्य थे लेकिन 6 महीने के अंदर विधानसभा चुनाव नहीं लड़ सके। जिसके बाद हाईकमान ने उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया था। जिसके बाद भाजपा केंद्रीय आलाकमान ने पुष्कर सिंह धामी को राज्य की सत्ता सौंपी थी। लेकिन इस चुनाव में मुख्यमंत्री धामी लगातार खटीमा सीट से तीसरी बार हैट्रिक नहीं बना सके। 

Related posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के हिमाचल लौटने की जानकारी उनके प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने दी, बताया पूरा शेड्यूल

admin

Uttarakhand पीआरएसआई राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन, उत्तराखण्ड की संस्कृति और विकास को मिला मंच

admin

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने किया आज बड़ा फैसला

admin

Leave a Comment