Uttarakhand मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश: उत्तराखंड की सभी जेलों में बनेगा ‘एक जेल–एक प्रोडक्ट’ मॉडल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 24, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttarakhand मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश: उत्तराखंड की सभी जेलों में बनेगा ‘एक जेल–एक प्रोडक्ट’ मॉडल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में जेल विकास बोर्ड की बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य की सभी जेलों में ‘एक जेल-एक प्रोडक्ट‘ का विकास किया जाए। कारागारों में निरूद्ध बन्दियों के कौशल विकास हेतु नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। आईटीआई के माध्यम से भी जेलों में अलग-अलग ट्रेड के प्रशिक्षण की व्यवस्था  की जाए। उन्होंने कहा कि जेलों के विकास के लिए राज्य का अपना अलग मॉडल विकसित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जेलों में बनाये गए उत्पादों का सरकारी कार्यालयों में उपयोग किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर जेलों में भोजन व्यवस्थाओं को भी देखें। बैठक में निर्णय लिया गया कि केन्द्रीय कारागार सितारगंज, जिला कारागार अल्मोड़ा, पौड़ी, टिहरी, उप कारागार  हल्द्वानी और रूड़की में लॉंड्री मशीन की स्थापना की जाएगी। जिला कारागार देहरादून और हरिद्वार में इसकी स्थापना से अच्छे परिणाम आए थे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कारागारों में चिकित्सकों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बैठक में प्रदेश की खुली जेल सितारगंज में कच्ची घानी सरसों तेल संयंत्र की स्थापना पर सहमति बनी। सितारगंज और हरिद्वार जेल में मशरूम फार्मिंग की सहमति भी दी गई। बैठक में जानकारी दी गई कि जिला कारागार हरिद्वार, अल्मोड़ा, केन्द्रीय कारागार सितारगंज और उपकारागार हल्द्वानी में बेकरी यूनिट की स्थापना से लगभग 12 लाख रूपये आय अर्जित हुई है। सितारगंज खुली जेल में गौशाला की स्थापना से 10 लाख रूपये की आय हुई है।

बैठक में प्रमुख सचिव श्री आर.के सुधांशु, सचिव गृह श्री शैलेश बगोली, अपर पुलिस महानिदेशक कारागार श्री अभिनव कुमार, सचिव श्री सी. रविशंकर एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी हुए आज 47 बरस के, घंटाघर से संकल्प दौड़ को झंडी देकर किया रवाना

admin

Char dham Yatra Registration Start : चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू हुई, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार भी रहेगी टोकन व्यवस्था

admin

देवभूमि को 3 दिन में दो बड़ी उपलब्धि : 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में उत्तराखंड को “मोस्ट फिल्म फ्रेंडली” का मिला अवॉर्ड, सीईओ बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रपति मुर्मू से किया ग्रहण

Leave a Comment