मुख्यमंत्री धामी आज कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगा सकते हैं मुहर - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी आज कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगा सकते हैं मुहर




देश में बढ़ रहे कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के मामलों को लेकर केंद्र सरकार की ओर से दिए गए निर्देशों के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शाम 7 बजे कैबिनेट की बैठक करने जा रहे हैं । यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें मुख्यमंत्री धामी कई बड़े फैसले ले सकते हैं। प्रदेश में कोविड-19 से लगातार बिगड़े हालातों को देखते हुए इस बैठक में ओमीक्रोन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकता है। विधानसभा चुनाव में रोजगार एक बड़ा मुद्दा है। ऐसे में चुनावी साल में कैबिनेट इस पर भी कोई बड़ा फैसला ले सकती है। इसको लेकर बेरोजगारों की नजर इस बैठक पर टिकी है। मंत्रिमंडल की बैठक शाम 7 बजे राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली सभागार (पंचम तल), देहरादून में होगी। बैठक समाप्ति के तुरंत बाद सचिवालय मीडिया सेंटर में ब्रीफिंग की जाएगी।

Related posts

कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर आज शाम हरिद्वार की हर की पैड़ी पर 11 हजार दीए जलाए जाएंगे

admin

मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के चिंतन शिविर में पहुंचकर सीएम धामी ने अधिकारियों के कई मुद्दों पर प्रेजेंटेशन को सुना

admin

Uttarakhand: केदारनाथ आपदा की 10वीं बरसी पर सीएम धामी कल धाम पहुंचेंगे, निर्माणाधीन केदारनगरी में पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा भी लेंगे

admin

Leave a Comment