केंद्र सरकार एक बार फिर ट्रेन में सीनियर सिटीजन को किराए में दे सकती है छूट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

केंद्र सरकार एक बार फिर ट्रेन में सीनियर सिटीजन को किराए में दे सकती है छूट



करीब 2 साल पहले ट्रेनों में सीनियर सिटीजन के लिए किराए में छूट को खत्म कर दिया गया था। अब एक बार फिर से केंद्र सरकार ट्रेनों में वरिष्ठ नागरिकों को किराए में छूट देने का एलान कर सकती है। संसदीय स्थाई समिति ने वरिष्ठ नागरिकों को किराए में छूट के लिए सिफारिश की है. पहले भारतीय रेलवे सीनियर सिटीजन को पुरुष कैटेगरी में 40 फीसदी की छूट 60 साल के उम्र या उससे अधिक उम्र के लोगों को देता था. वहीं दूसरी ओर 58 साल के महिला को किराए में 50 फीसदी की छूट दी जाती थी. ये रियायतें मेल, एक्सप्रेस, राजधानी, शताब्दी, दुरंतो ग्रुप की ट्रेनों के सभी वर्गों के किराए में दी गई थीं, लेकिन 20 मार्च 2020 को इसे बंद कर दिया गया है. भाजपा सांसद राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता वाली रेलवे की स्थायी समिति ने ये रिपोर्ट रखी है और सरकार से इसे बहाल करने की सिफारिश की है. रिपोर्ट संसद के दोनों सदनों में पेश किया गया है और कहा गया है कि सरकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अब कोविड का दौर समाप्त हो चुका है और रेलवे को किराए में छूट से बचत करके लाभ भी हुआ है. रेलवे के रेवेन्यू में भी इजाफा हुआ है. ऐसे में इसे बहाल किया जाना चाहिए।

Related posts

UP 5 IAS 12 ASP 30 PPS Officer Transfer : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : निकाय चुनाव से पहले सीएम योगी ने प्रदेश के 5 आईएएस, 12 एएसपी और 30 पीपीएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, मिली नई तैनाती, देखें लिस्ट

admin

यूपी से भाजपा ने 6 जिलों से 6 दिग्गज नेताओं के साथ निकाली जन विश्वास यात्रा

admin

OP Rajbhar joined NDA VIDEO : पहले सीएम योगी ने मंत्रिमंडल से किया था बर्खास्त अब” भाजपा ने बुलाया तो ओमप्रकाश राजभर दौड़े चले आए”, गृहमंत्री अमित शाह ने साल 2024 के लिए लामबंद होते विपक्ष को दिया बड़ा झटका, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment