केंद्र ने एनएचएसआरसीएल के प्रबंध निदेशक और पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के प्रभारी को तत्काल प्रभाव से किया बर्खास्त - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 22, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

केंद्र ने एनएचएसआरसीएल के प्रबंध निदेशक और पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के प्रभारी को तत्काल प्रभाव से किया बर्खास्त

गुजरात के अहमदाबाद से मुंबई के बीच बनाई जा रही महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट बुलेट ट्रेन को समय पर पूरा करने के लिए मोदी सरकार ने सतीश अग्निहोत्री को प्रबंध निर्देशक के रूप में नियुक्त किया था। पिछले दिनों से सतीश अग्निहोत्री की देखरेख में ही बुलेट ट्रेन का काम चल रहा था। लेकिन गुरुवार शाम को अचानक केंद्र सरकार ने नेशनल हाई स्पीड रेल कार्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) के प्रबंध निदेशक सतीश अग्निहोत्री को बर्खास्त कर दिया है। सतीश अग्निहोत्री, पीएम मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के प्रभारी थे। बता दें कि देश में बुलेट ट्रेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। पिछले साल जून में सतीश अग्निहोत्री को रिटायरमेंट के बाद भी एक आउट-ऑफ-टर्न जाकर एनएचएसआरसीएल का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया था। बुलेट ट्रेन को जल्दी पूरा करने के लिए अग्निहोत्री को केंद्र सरकार ने यह बड़ी जिम्मेदारी दी थी। ‌लेकिन अचानक की गई कार्रवाई से रेलवे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। ‌ केंद्र सरकार ने इस परियोजना के लिए निदेशक राजेंद्र प्रसाद को अगले प्रबंध निदेशक के रूप में 3 महीने के लिए कार्यभार सौंप दिया है। बता दें कि बर्खास्त किए गए सतीश अग्निहोत्री पर कई आरोप लगे हुए हैं। इसी को लेकर भारतीय रेलवे ने यह कार्रवाई की है।

Related posts

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने चला बड़ा दांव, राज्यपाल की शक्तियों को कमजोर करने की तैयारी शुरू

admin

उत्तराखंड के लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों ने पीएम मोदी से दिल्ली में की मुलाकात

admin

डेमोक्रेसी का गौरवशाली दिन :  96 साल बाद देश को मिली नई संसद, लोकतंत्र के नए मंदिर को पीएम मोदी ने किया साष्टांग दंडवत प्रणाम, उपस्थित सभी लोगों ने ताली बजाकर किया स्वागत, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment