सीबीएसई 10वीं और 12वीं के टर्म-1 परीक्षा का रिजल्ट जल्द किया जाएगा जारी, विद्यार्थी इस वेबसाइट पर करें विजिट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 12, 2026
Daily Lok Manch
शिक्षा और रोज़गार

सीबीएसई 10वीं और 12वीं के टर्म-1 परीक्षा का रिजल्ट जल्द किया जाएगा जारी, विद्यार्थी इस वेबसाइट पर करें विजिट

सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के टर्म-1 परीक्षा के परिणाम के लिए छात्र-छात्राएं बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए अब एक अच्छी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मार्च के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी कर देगा। हालांकि सीबीएसई की ओर से अभी तारीख निश्चित नहीं की गई है लेकिन जो रुझान मिले हैं उसके हिसाब से 1 सप्ताह के अंदर यह रिजल्ट जारी किया जाएगा। छात्रों को अपने रोल नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट डाउनलोड करनी होगी। रिजल्‍ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in तथा results.gov.in पर जारी किए जाएंगे। छात्र ऑफिशियल रिजल्‍ट वेबसाइट को अभी से बुकमार्क कर लें। इसके अलावा, एग्‍जाम रिजल्‍ट UMANG ऐप, IVRS, SMS और डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध होंगे। बता दें कि सीबीएसई में टर्म-1 परीक्षा के लिए 26 अप्रैल से तारीखों का एलान किया है बोर्ड जल्द ही इसकी डेट शीट भी जारी कर देगी।

Related posts

यूकेपीएससी ने सहायक अभियोजन अधिकारी का प्रारंभिक रिजल्ट किया घोषित

admin

WATCH VIDEO : हिमाचल यूनिवर्सिटी शिमला को छात्रों के दो गुटों ने बनाया लड़ाई का “अखाड़ा”, सड़कों से लेकर विश्वविद्यालय में लाठी-डंडे लेकर मचाया उपद्रव, देखें वीडियो

admin

योगी सरकार ने महिलाओं को इस विभाग में नौकरी की दी सौगात, अफसर प्रस्ताव बनाने में जुटे

admin

Leave a Comment