यूपी चुनाव में खड़े उम्मीदवार को अनोखे अंदाज में प्रचार करना महंगा पड़ा, भेजा नोटिस - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव में खड़े उम्मीदवार को अनोखे अंदाज में प्रचार करना महंगा पड़ा, भेजा नोटिस

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के विधायक को अपने अनोखे अंदाज में प्रचार करना महंगा पड़ गया। बता दें कि चुनाव आयोग की रैलियों जनसभाओं पर रोक लगाने के बाद भाजपा के बुलंदशहर सदर से प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने प्रचार करने का नया तरीका निकाला। अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी चौधरी ने घोड़ी पर चढ़कर बारात निकाली। ‌यही नहीं इन्होंने इस दौरान अपने समर्थकों के साथ जमकर झूमे। भाजपा प्रत्याशी चौधरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला निर्वाचन आयोग ने नोटिस जारी किया है। अब भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी को 24 घंटे के अंदर इस नोटिस का जवाब देना है।

Related posts


बड़ी खबर, यूपी में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा एक्शन, 3 जिलों के डीएम और दो एसपी को हटाया

admin

यूपी में कोरोना की जारी की गई नई गाइडलाइन, नाइट कर्फ्यू, स्कूल खोलने समेत यह किए बदलाव

admin

रायबरेली में अखिलेश यादव ने कहा सपा की सरकार आने पर राशन के अलावा घी भी देंगे

admin

Leave a Comment