यूपी में बसपा ने दो सीटों पर किया बदलाव, छह और उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 25, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी में बसपा ने दो सीटों पर किया बदलाव, छह और उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट

यूपी चुनाव के लिए बसपा ने शुक्रवार रात तीसरे चरण के लिए आठ और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। बता दें कि गुरुवार को बसपा ने जारी की गई अपने उम्मीदवारों की सूची में परिवर्तन करते हुए आज दो अपने प्रत्याशियों को बदला है। पार्टी ने सिरसागंज सीट पर राघवेंद्र सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया था लेकिन अब पंकज मिश्रा को टिकट दे दिया गया है। ऐसे ही फिरोजाबाद विधासभा क्षेत्र से बबलू कुमार राठौड़ को टिकट दे दिया गया था पर अब उनके स्थान पर साजिया हसन को उम्मीदवार घोषित किया गया है। बसपा की जारी की गई आठ प्रत्याशियों के उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं।

फिरोजाबाद से साजिया हसन, सिरसागंज से पंकज मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। फर्रुखाबाद की अमृतपुर सीट से अमित कुमार सिंह उर्फ राहुल कुशवाहा, भोजपुर से आलोक वर्मा और औरैया के विधूना से गौरव सिंह को टिकट दिया है। वहीं, कानपुर देहात के भोगनीपुर से जुनैद खान, कानपुर नगर के आर्यनगर से आदित्य जायसवाल और महोबा की चरखारी से विनोद कुमार राजपूत को प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले शुक्रवार दोपहर को बसपा ने अपने 53 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी की थी।

Related posts

संकट मोचन मंदिर में अराजक तत्वों का जमावड़ा होने से क्षेत्रीय लोग परेशान, शिकायत पर पुलिस ने जारी की सख्त चेतावनी


admin

CM Yogi meets the team of the film “The Kerala Story” : सीएम योगी ने फिल्म “द केरला स्टोरी” की टीम से मुलाकात की

admin

इस बार भाजपा के स्थापना दिवस पर अलग नजारा दिखाई देगा, कार्यकर्ताओं को दिए गए खास निर्देश

admin

Leave a Comment