ब्रेकिंग : विपक्ष ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम का किया एलान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

ब्रेकिंग : विपक्ष ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम का किया एलान

अगले महीने 6 अगस्त को होने वाले उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए शनिवार को एनडीए ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसका एलान किया था। ‌ वहीं आज विपक्ष की हुई बैठक के बाद उपराष्ट्रपति के लिए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मार्गेट अल्वा को उम्मीदवार बनाया गया है। ‌ बता दें कि मार्गेट अल्वा मनमोहन सरकार में राजस्थान की राज्यपाल रह चुकी हैं। एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने मार्गेट अल्वा के नाम का एलान किया है।मार्गरेट अल्वा का जन्म 14 अप्रैल को 1942 को कर्नाटक के मेंगलोर में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई कर्नाटक में ही पूरी की। उसके बाद मार्गरेट कांग्रेस से जुड़ीं और कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया। वह अलग-अलग मंत्रालयों की समितियों में भी शामिल रहीं। कांग्रेस ने उन्हें 1975 में पार्टी का महासचिव भी बनाया था। अल्वा चार बार राज्यसभा की सदस्य रहीं. उसके बाद 1999 में वो लोकसभा की सदस्य चुनी गईं।

Opposition vice president candidate marget Alwar

Related posts

भारतीय सेना ने विभिन्न पदों के लिए निकाली वैकेंसी

admin

फिल्मों और धारावाहिकों में अपने अभिनय की अलग छाप छोड़ने वाले बॉलीवुड अभिनेता अरुण बाली का निधन

admin

Asharam Bapu life Imprisonment बड़ी खबर : अब हुआ इंसाफ- कोर्ट ने सुनाया फैसला, आसाराम बापू को उसके गुनाहों की आज मिली सजा, नाबालिक के रेप केस में जेल की सजा काट रहा था

admin

Leave a Comment