ब्रेकिंग : उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए भी निर्वाचन आयोग ने किया तारीखों का एलान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 2, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

ब्रेकिंग : उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए भी निर्वाचन आयोग ने किया तारीखों का एलान

(vice president election date announced) : देश में इन दिनों 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर भाजपा और विपक्षी पार्टियां अपने-अपने कैंडिडेट को जिताने के लिए खूब जोर लगा रही हैं। भाजपा (एनडीए) की ओर से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर विपक्षी पार्टियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव के मैदान में उतारा है। दोनों प्रत्याशियों ने पिछले दिनों अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। आज केंद्रीय चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव की घोषणा कर दी है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना पांच जुलाई को जारी होगी और 19 जुलाई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 22 जुलाई तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 6 अगस्त को उप राष्ट्रपति के चुनाव होंगे। 

उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे भी 6 अगस्त को ही जारी कर दिए जाएंगे। बता दें कि 10 अगस्त को वर्तमान उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। हालांकि अभी एनडीए और विपक्ष ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

Related posts

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने गुजरात में खेली होली, साबरमती आश्रम पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

admin

Jammu Kashmir Kulgam Soldier Kidnapped : जम्मू कश्मीर के कुलगाम में जवान अगवा, कार में मिले खून के निशान, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

admin

दिवाली की बिक्री रिकॉर्ड 6.05 लाख करोड़ रुपए तक पहुंची,देश की ट्रेडिंग हिस्ट्री में अब तक की सबसे अधिक बिक्री

admin

Leave a Comment