ब्रेकिंग: "यूपी एमएलसी उपचुनाव" के लिए भाजपा ने दो उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, इन्हें दिया टिकट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 12, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग: “यूपी एमएलसी उपचुनाव” के लिए भाजपा ने दो उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, इन्हें दिया टिकट

(UP, karnatak MLC by-election candidates name announced) : अगले महीने 11 अगस्त को उत्तर प्रदेश में 2 सीटों पर विधान परिषद (एमएलसी) उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की आज घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी की गई लिस्ट में भाजपा ने एमएलसी उपचुनाव के लिए धर्मेंद्र सिंह सैंथवार व निर्मला पासवान को प्रत्याशी बनाया है। आपको बता दें कि 1 अगस्त 2022 को नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है, 2 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच व 4 तारीख को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। वहीं 11 अगस्त सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान संपन्न होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना प्रारम्भ होगी। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त से पूर्व निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न करा लिया जाएगा। इन दो एमएलसी उपचुनाव के लिए सीएम योगी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। वहीं कर्नाटक में होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा ने बाबूराव चिंचानसूरू को प्रत्याशी बनाया है।

Related posts

Yogi Government Budget योगी सरकार के पेश किए गए बजट में मेधावी छात्र-छात्राओं फ्री मिलेगी स्कूटी, बेरोजगारों-आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए भी बड़े एलान, प्रदेश में चार नए एक्सप्रेस-वे भी बनाए जाएंगे

admin

यूपी बोर्ड का 12वीं अंग्रेजी पेपर लीक करने का मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार, इस प्रकार किया था पर्चा आउट

admin

ज्ञानवापी केस में आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान जारी किए महत्वपूर्ण आदेश

admin

Leave a Comment