हार पर मंथन, अखिलेश ने सपा के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ इस तारीख को बुलाई बैठक  - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 26, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

हार पर मंथन, अखिलेश ने सपा के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ इस तारीख को बुलाई बैठक 

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा सरकार बनाने की तैयारी कर रही है। वहीं दूसरी ओर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब हार पर मंथन करने को लेकर एक्टिव हो गए हैं। अखिलेश यादव अब अपने विधायकों से मिलकर यूपी विधानसभा चुनाव में मिली हार पर सीधी बात करेंगे। इसी को लेकर अखिलेश ने सपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई है। अखिलेश यादव ने 21 मार्च को 11 बजे से सपा के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ मीटिंग होगी। अखिलेश यादव की ओर से सभी नवनिर्वाचित विधायकों से नीयत तिथि और समय पर विधायक दल की बैठक के लिए लखनऊ स्थित सपा के दफ्तर पहुंचने के लिए कहा है। बता दें कि यह बैठक होली के त्योहार की वजह से देरी से बुलाई जा रही है। एक बार विधानसभा चुनाव में सपा गठबंधन ने 125 सीटों पर कब्जा किया है। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने अपने गठबंधन साथ प्रदेश में 275 सीटों पर विजय का पताका फहराया है। 

Related posts

चाचा के बेबाक बोल : शिवपाल ने भाजपा की विचारधारा का किया पुरजोर समर्थन, भरे मंच से इस एजेंडे को पूरे देश में लागू करने की उठाई आवाज

admin

भयंकर गर्मी मारे डाल रही, बाकी कसर बिजली पूरा कर रही, 12 राज्यों में इस वजह से बत्ती का हुआ मीटर डाउन

admin

VIDEO UP Police man Thar Stunt : यूपी में पुलिसकर्मी ही बीच सड़कों पर “थार जीप” उछाल कर खुलेआम उड़ा रहा कानून की धज्जियां, स्टंट करते हुए कह रहा है- “इस उम्र में कहर नहीं मचाया तो जवानी किस काम की”, डीजीपी इसके खिलाफ क्या लेंगे एक्शन? देखें वीडियो

admin

Leave a Comment