Bollywood actress Tunisha Sharma Suside : मुंबई में शूटिंग सेट पर ही बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, कई फिल्मों और सीरियलों में निभाई दमदार भूमिका - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 25, 2026
Daily Lok Manch
Recent मनोरंजन राष्ट्रीय

Bollywood actress Tunisha Sharma Suside : मुंबई में शूटिंग सेट पर ही बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, कई फिल्मों और सीरियलों में निभाई दमदार भूमिका

करीब 2 महीने पहले 16 अक्टूबर को टीवी सीरियल की प्रसिद्ध अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने इंदौर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आज फिल्म और टीवी जगत के लिए एक और दुखद भरी खबर रही है। युवा टीवी सीरियल अभिनेत्री तुनीषा शर्मा ने शूटिंग के सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 20 साल की तुनीषा एक म्यूजिक वीडियो शूट करने वाली थीं। सेट पर लोगों ने उन्हें फांसी पर झूलते देखा तो उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद शूटिंग पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पाकर मुंबई पुलिस अस्पताल पहुंची और आत्महत्या के कारणों की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। बता दें कि तुनिषा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत हिस्टोरिकल शो भारत का वीर पुत्र: महाराणा प्रताप से की थी. इसके अलावा उन्होंने चक्रवर्ती अशोक सम्राट, गब्बर पूछवाला, शेर ए पंजाब: महाराज रंजीत सिंह, इंटरनेट वाला लव और इश्क सुभान अल्लाह जैसे शोज में काम किया था। टीवी शोज ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी तुनिषा शर्मा अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी थीं। उन्होंने ‘फितूर’, ‘बार-बार देखो’, ‘कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह’ और ‘दबंग 3’ जैसी मूवीज में काम किया था। ‘फितूर’ और ‘बार बार देखो’ में तुनिषा ने यंग कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का रोल निभाया था। इसके अलावा उन्होंने सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म दबंग 3 (Dabangg 3) में कैमियो किया था।

Related posts

डेमोक्रेसी का गौरवशाली दिन :  96 साल बाद देश को मिली नई संसद, लोकतंत्र के नए मंदिर को पीएम मोदी ने किया साष्टांग दंडवत प्रणाम, उपस्थित सभी लोगों ने ताली बजाकर किया स्वागत, देखें वीडियो

admin

Twitter new policy : ट्विटर पर होने लगे बदलाव, एलन मस्क ने शुरू की इस सोशल साइट से कमाई

admin

(Rishi Sunak New PM UK) बड़ी खबर: ब्रिटेन में भारतवंशी ने “रचा इतिहास”, ऋषि सुनक बने प्रधानमंत्री, दीपावली पर देश के लिए गर्व का दिन

admin

Leave a Comment