गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया अपना मेनिफेस्टो, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे, जनता से किए 10 वादे, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया अपना मेनिफेस्टो, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे, जनता से किए 10 वादे, देखें वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇

(Gujarat assembly election BJP manifesto release) : गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपना मेनिफेस्टो (घोषणा पत्र) जारी कर दिया है। चुनाव से 5 दिन पहले भाजपा ने मेनिफेस्टो जारी किया है। ‌ बता दें कि गुजरात में दो चरण 1 और 5 दिसंबर को विधानसभा के लिए मतदान होने जा रहे हैं। ‌ शनिवार 26 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर गुजरात विधानसभा चुनाव का संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान गुजरात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल समेत पार्टी के कई अन्य दिग्गज नेता भी मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि हमारा यह संकल्प पत्र महज एक डॉक्यूमेंट नहीं है। बीजेपी सरकार जो कहती है वो करती है। हम संविधान के अनुसार चलते हैं।

यह भी पढ़ें– ISRO launch PSLVC54 satellite : भारत ने श्रीहरिकोटा से ओशनसैट-3 सैटेलाइट अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक लॉन्च किया, देखें वीडियो

मेनिफेस्टो में पार्टी ने गुजरात में 3 सिविल मेडिसिटी और दो एम्स जैसे संस्थान बनाने कार वादा किया है। इसके अलावा दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में दो सी फूड पार्क बनाए जाएंगे। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में गुजरात में 5 साल में 20 लाख रोजगार, मजदूरों को क्रेडिट कार्ड और 2 लाख तक लोन और सिंचाई के लिए 25 हजार करोड़ का प्रावधान किया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं को 5 साल में 1 लाख रोजगार देने का भी वादा किया है। छात्राओं को मुफ्त में इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का वादा भी किया गया है। UCC कमेटी की सिफारिशों को लागू करेंगे। कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर कोष के तहत 10 हजार करोड़ रुपए। द्वारका कॉरिडोर का निर्माण करेंगे। 20,000 सरकारी स्कूलों के उत्कृष्ट बनाएंगे। यूनिफॉर्म सिविस कोड पर सिफारिश लागू करेंगे।

Related posts

पदोन्नति : 14 तहसीलदारों को एक साथ डिप्टी कलेक्टर के पद पर मिला प्रमोशन, शासनादेश जारी

admin

(BCCI New president Roger binni) : बोर्ड की बैठक में पूर्व ऑलराउंडर रोजर बिन्नी को बीसीसीआई का नया प्रेसिडेंट चुना गया

admin

Delhi Tihar Jail Tillu tajpuriya Murder Video दिल्ली तिहाड़ की रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर, जेल के अंदर दीवार से कूदकर दर्जनों खूंखार कैदियों ने बैरक में बंद गैंगस्टर को बाहर निकालकर चाकू से 90 बार वार किए, देखें दिल दहला देने वाला खौफनाक वीडियो

admin

Leave a Comment