भाजपा विधायक पार्टी से सस्पेंड, ऐनमौके राज्य सभा चुनाव में वोट देकर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 2, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

भाजपा विधायक पार्टी से सस्पेंड, ऐनमौके राज्य सभा चुनाव में वोट देकर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताया

राजस्थान के धौलपुर की भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाह ने ऐनमौके पर राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को वोट दे दिया। ‌ जिसकी वजह से प्रमोद तिवारी कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य बन गए हैं। ‌ प्रमोद तिवारी उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद के रहने वाले हैं। ‌भाजपा विधायक शोभारानी की वजह से सुभाष चंद्रा राज्य सभा चुनाव हार गए हैं। शोभारानी पर आरोप है कि उन्होंने क्रॉस वोटिंग की और कांग्रेस के उम्मीदवार प्रमोद तिवारी को वोट दिया। इसके बाद भाजपा हाईकमान ने शोभारानी को निलंबित कर दिया है। ‌ बता दें कि 15 राज्यों में राज्यसभा की कुल 57 सीटें खाली हुई थी। इनमें से 41 पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए। आज बची हुई 16 सीटों पर वोटिंग हुई है। इसमें हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक शामिल हैं। कर्नाटक और राजस्थान में क्रॉस वोटिंग हो गई है। राजस्थान और कर्नाटक के नतीजे भी आ गए हैं। राजस्थान में तीन सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर बीजेपी जीती है। कांग्रेस की ओर से रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रमोद तिवारी और मुकुल वासनिक राज्यसभा चुनाव जीत गए हैं। ऐसे ही भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी राज्यसभा चुनाव जीते हैं। कर्नाटक का भी राज्यसभा चुनाव परिणाम आ गया है। यहां कांग्रेस से जयराम रमेश और बीजेपी से निर्मला सीतारमण, जग्गेश चुनाव जीत गए हैं। हरियाणा में 2 और महाराष्ट्र में 6 सीटों पर ही चुनाव घोषित नहीं किए गए। 

Related posts

रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच हाईलेवल की मीटिंग में मोदी सरकार ने किया बड़ा फैसला

admin

VIDEO PM Modi Delhi Chandrayaan-3 : पीएम मोदी की जनसभा के दौरान तेज धूप में एक शख्स बेहोश होकर गिर पड़ा, प्रधानमंत्री ने तुरंत भाषण रोककर अपने डॉक्टर को भेजा

admin

अहमदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए निशान पब्लिक स्कूल में आम लोगों की तरह लाइन में खड़े होकर वोट डाला

#GujaratElections2022

admin

Leave a Comment