भाजपा ने उत्तराखंड में बनाई नई टीम, इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 12, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

भाजपा ने उत्तराखंड में बनाई नई टीम, इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी



उत्तराखंड में अभी कुछ समय पहले भाजपा हाईकमान ने महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। लेकिन कई दिनों से भट्ट अपनी नई टीम नहीं बना पा रहे थे। इसी को लेकर महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में दो दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात भी की थी। आखिरकार उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज देश की नई कार्यकारिणी टीम का एलान कर दिया। महेंद्र भट्ट की टीम में युवाओं के साथ-साथ अनुभवी लोगों को भी मौका दिया गया है। भाजपा की तरफ से जारी हुई लिस्ट में 30 से अधिक लोगों को जगह दी गई है। जारी लिस्ट के मुताबिक, भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत को बनाया गया है। जबकि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल को बनाया गया है।

यह भी पढ़ें–

Related posts

पुलिस की तेज कार्रवाई : हिमाचल प्रदेश से अगवा किए गए तीनों बच्चों को पुलिस ने ढूंढ निकाला, मां को मिली थी फिरौती की धमकी, एक किडनैपर गिरफ्तार, कार भी बरामद

admin

5 अगस्त, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

अरविंद केजरीवाल के रोड शो में हुआ जबरदस्त हंगामा, दोनों ओर से चलने लगे “लात घूंसे”, बीच में ही भाषण छोड़ लौटे दिल्ली के सीएम, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment