Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 24, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

यूपी राज्यसभा के लिए भाजपा ने दो और उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, देखें लिस्ट

10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा हाईकमान ने उत्तर प्रदेश से दो और प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। इससे पहले भाजपा ने यूपी में 6 प्रत्याशियों की घोषणा रविवार शाम को की थी। सोमवार देर शाम को भाजपा ने यूपी से मिथिलेश कुमार और डॉ के लक्ष्मण को उम्मीदवार बनाया है। ‌ मिथिलेश कुमार यूपी के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। दलित नेता हैं। वे समाजवादी पार्टी के लोकसभा सासंद भी रह चुके हैं। ऐसे ही लक्ष्मण तेलंगाना राज्य से आते हैं। वहां वे दो बार विधायक भी रहे हैं। लक्ष्मण तेलंगाना में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। केंद्रीय गृहमंत्री के पसंद के नेता माने जाते हैं‌ । इसके अलावा मध्य प्रदेश से महिला श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि और कर्नाटक से लहर सिंह सिरोया को प्रत्याशी बनाया गया है। बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने की आखिरी तारीख मंगलवार 31 मई है। 10 जून को चुनाव होने हैं। भाजपा के आंकड़ों की संख्या के हिसाब से 7 प्रत्याशियों की जीत तय है। ‌ 8वें उम्मीदवार की जीत के लिए भाजपा को जोड़-तोड़ करनी होगी। ‌ वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने अपने तीन उम्मीदवार कपिल सिब्बल, रालोद जयंत चौधरी और जावेद अली को यूपी से राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है।

Leave a Comment