बिहार में शराब को लेकर नीतीश सरकार पर आरजेडी के साथ भाजपा ने भी उठाए सवाल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 4, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राष्ट्रीय

बिहार में शराब को लेकर नीतीश सरकार पर आरजेडी के साथ भाजपा ने भी उठाए सवाल

बिहार में शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधान भवन परिसर में शराब की खाली बोतलें मिलने के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। ‌राष्ट्रीय जनता दल के साथ भाजपा के भी नेता नीतीश सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। खुद तेजस्वी यादव मौके पर पहुंचकर सरकार के खिलाफ मिले मुद्दे को भुनाने में जुट गए। तेजस्वी यादव इस मामले में मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांग रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साफ कर चुके हैं कि वे शराबबंदी पर पीछे नहीं हटेंगे। हाल ही में उन्होंने सख्त लहजे में कहा था कि प्रदेश में शराबबंदी को लेकर कोई भी समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा था, बिहार में शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए जो भी करना पड़े, वो करेंगे। लेकिन विधान भवन परिसर में शराब की बोतल मिलने के बाद विपक्ष नीतीश सरकार के पीछे पड़ा हुआ है। शराब पर चल रही सियासत नए मोड़ पर आ गई है। जिस तरह से बीजेपी विधायकों के बयान सामने आ रहे हैं, उससे तो ये साफ है कि शराबबंदी के बहाने बीजेपी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अंदर ही अंदर घेरने की कोशिश कर रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा के अंदर शराब की बोतल कहां से आई? मुख्यमंत्री को खुद मुआयना करना चाहिए। शराब माफिया के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर हमने देखी है। नीतीश कुमार के मंत्रियों को अपराध करने की छूट है। तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Related posts

नैनीताल की घटना पर सीएम धामी के कड़े तेवर, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के जारी किए निर्देश

admin

आपदा तैयारियों को परखने के लिए उत्तराखण्ड में बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

admin

VIDEO PM Modi train journey : ट्रेन में सफर कर रहे बच्चों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, छोटी बच्ची की कविता सुनकर प्रधानमंत्री ने की सराहना, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment