बड़ी खबर : "हंसाने वाला पूरे देश को रुला गया", हमेशा याद रहेगी राजू श्रीवास्तव की कॉमेडी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 3, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

बड़ी खबर : “हंसाने वाला पूरे देश को रुला गया”, हमेशा याद रहेगी राजू श्रीवास्तव की कॉमेडी

(Comedian Raju shrivtastav passes away) : देश के मशहूर कॉमेडी राजू श्रीवास्तव नहीं रहे। पिछले महीने की 10 तारीख को दिल्ली में वर्कआउट करने के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। बीच-बीच में खबर आती रही कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। लेकिन फिर तबीयत बिगड़ जाती थी। राजू श्रीवास्तव के जल्दी स्वस्थ होने के लिए देश भर में प्रार्थनाओं का दौर भी चला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर तमाम जानी-मानी हस्तियों ने राजू श्रीवास्तव के जल्द ठीक हो जाने की कामना करते रहे। बता दें कि हॉस्पिटल में एडमिट करवाने के बाद से ही राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक बनी हई थी। कॉमेडियन को पहले आईसीयू में एडमिट करवाया गया था, लेकिन तबीयत में कोई सुधार ना होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया. भरपूर कोशिश के बाद भी डॉक्टर्स राजू श्रीवास्तव को बचा नहीं पाए और सबको हंसाने वाले कॉमेडियन सबको रुलाकर हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए। उनके निधन पर बॉलीवुड समेत तमाम जानी-मानी हस्तियों ने गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने महान हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक प्रकट किया है।


Related posts

21 नवंबर, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

admin

17 जून, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

Delhi Tihar Jail Tillu tajpuriya Murder Video दिल्ली तिहाड़ की रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर, जेल के अंदर दीवार से कूदकर दर्जनों खूंखार कैदियों ने बैरक में बंद गैंगस्टर को बाहर निकालकर चाकू से 90 बार वार किए, देखें दिल दहला देने वाला खौफनाक वीडियो

admin

Leave a Comment