उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा फैसला, नकल करता हुआ कोई अभ्यर्थी पकड़ा जाएगा तो वह 10 साल तक किसी भी भर्ती परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड शिक्षा और रोज़गार

उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा फैसला, नकल करता हुआ कोई अभ्यर्थी पकड़ा जाएगा तो वह 10 साल तक किसी भी भर्ती परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा

उत्तराखंड की धामी सरकार पेपर लीक और नकल को लेकर सख्त कानून बनाने जा रही है। ‌‌पिछले काफी समय से राज्य में पेपर लीक और नकल को लेकर सरकार पर सवाल खड़े हो रहे थे। इसी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहा कि, नौकरी भर्ती परीक्षा में नकल करने वाले अभ्यर्थियों को 10 साल तक किसी भी भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि ये फैसला सख्त नकल विरोधी कानून में प्रावधान के तहत किया जा रहा है। सिस्टम में सुधार लाने की बात करते हुए सीएम धामी ने कहा कि यदि कोई अभ्यर्थी आने वाली परीक्षाओं में नकल करता हुआ पकड़ा जाता है, तो उसे किसी भी परीक्षा में 10 साल तक बैठने से रोक दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि, मौजूदा सिस्टम में सुधार किया जा रहा है। धांधली में शामिल लोगों को कानून की गिरफ्त में लाने की कोशिश किया जा रहा है, इसमें शामिल गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Related posts

Uttarakhand G-20 Meeting : उत्तराखंड में शुरू हुई जी-20 की बैठक, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में दुनिया को साथ आने की जरूरत

admin

सीआईएसएफ में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों की 647 पोस्ट के लिए निकली वैकेंसी, आवेदन शुरू

admin

admin

Leave a Comment