Britain 4 days working : बड़ा फैसला : ब्रिटेन की एक साथ 100 कंपनियों ने शुरू की "नई पहल", कर्मचारियों की हुई मौज ही मौज, भारतीय कंपनियों पर भी बढ़ा दबाव - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 2, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय

Britain 4 days working : बड़ा फैसला : ब्रिटेन की एक साथ 100 कंपनियों ने शुरू की “नई पहल”, कर्मचारियों की हुई मौज ही मौज, भारतीय कंपनियों पर भी बढ़ा दबाव

ब्रिटेन की कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के लिए एक शानदार पहल की है। यह उन कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है जो सप्ताह में 4 दिन काम करने के लिए प्लानिंग कर रहे थे। ‌ अभी तक अधिकांश देशों में 5 वर्किंग डे रहता है। ‌ लेकिन अभी भी भारत में 5 डे वर्किंग कम शहरों में लागू है। ‌ इस बीच यूनाइटेड किंगडम की पूरे सौ कंपनियों ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अब सप्ताह में 4 दिन का वर्किंग करने का बड़ा फैसला किया है। ‌ यानी अब इन कंपनियों में सभी कर्मचारी सप्ताह में केवल 4 दिन ही काम करेंगे बाकी 3 दिन मौज करेंगे। यह हम आपको बता दें कि इन 100 कंपनियों में करीब 2,600 कर्मचारी काम कर रहे हैं। ‌ कंपनियों को उम्मीद है वे इस कदम से देश में बड़ा बदलाव लाएंगे।





इन कंपनियों का मानना है कि हफ्ते में 4 दिन वर्किंग करने से वे देश में परिवर्तनकारी बदलाव लाने में कामयाब होंगे । बता दें कि इन 100 कंपनियों के अलावा दुनिया की 70 कंपनियां भी 4 दिन वर्किंग को लेकर काम कर रही हैं। अभी इनका ट्रायल चल रहा है। इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट ने भी करीब 3 साल पहले अपने कर्मचारियों के लिए जापान में 4 डे वर्किंग का एलान किया था। यूनाइटेड किंगडम 100 कंपनियों के एलान के बाद अब भारत में भी कई कंपनियां सप्ताह में 4 डे वर्किंग करने का फैसला कर सकती हैं। ‌ फिलहाल भारतीय कंपनियों पर यूनाइटेड किंगडम के इस फैसले पर जरूर दबाव बढ़ गया होगा।

Related posts

7 अक्टूबर, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

Uttarakhand हरिद्वार में किसानों ने मुख्यमंत्री धामी का गर्मजोशी से स्वागत, गन्ने का नया भाव ₹405 प्रति क्विंटल

admin

उत्तराखंड में सड़क,रोपवे, स्वास्थ्य, आवास और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं के लिए सीएम धामी ने 83.97 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की

admin

Leave a Comment