Baaz Bikes : बाज बाइक्स कंपनी का बड़ा धमाका : "देश में सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर किया लॉन्च", OLA और बजाज से रखी आधी कीमत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 9, 2026
Daily Lok Manch
Recent tech राष्ट्रीय

Baaz Bikes : बाज बाइक्स कंपनी का बड़ा धमाका : “देश में सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर किया लॉन्च”, OLA और बजाज से रखी आधी कीमत

(Baaz bikes most cheapest electric scooter launched) हाल के कुछ समय से भारतीय सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहनों की भरमार है। वाहन निर्माता कंपनी आए दिन “टू व्हीलर और फोर व्हीलर” लॉन्च करने में लगी हुई है। वहीं अब आम लोगों और आम व्यापारियों के लिए दिल्ली आईआईटी के छात्रों ने स्टार्टअप के अंतर्गत इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है। ‌यह देखने में बेहद हल्का और किफायती है। ‌‌बता दें कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्ट-अप Baaz Bikes (बाज बाइक्स) ने पिछले दिनों भारत में नई पीढ़ी के इलेक्ट्रिक व्हीकल इकोसिस्टम को लॉन्च किया है, जो इंटेलीजेन्ट स्वैपेबल बैटरी, ऑटोमेटेड बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क एवं फ्लीट मैनेजमेन्ट टूल्स से लैस है। बाज इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत बिना बैटरी के सिर्फ 35,000 रुपये है औैर स्वैपेबल बैटरी के जरिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। सिर्फ 90 सेकंड में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी को बदला जा सकता है और हर बैटरी को 2,000 बार तक चार्ज किया जा सकता है।

Baaz bikes most cheapest electric scooter launched price only 35 thousand

बाज बाइक्स का दावा है कि सभी बैटरी आईपी65 रेटेड हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं। ई-स्कूटर की टाॅप स्पीड 25 किमी/घंटा है और इसे रजिस्टर कराने की कोई जरूरत ग्राहकों को नहीं पड़ेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसको चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। ‌रोजाना के इस्तेमाल में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाया जा सकता है और सिंगल चार्ज में ये 100 किमी से ज्यादा रेंज देती है।

Related posts

टी-20 वर्ल्ड कप : टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच आज एक बार फिर भिड़ंत, क्रिकेट प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार

admin

Uttarakhand शिक्षक दिवस पर राज्यपाल ने 16 शिक्षकों को “शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार” से सम्मानित किया, मुख्यमंत्री धामी और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे, इन शिक्षकों को मिला सम्मान

admin

Big bridge collapsed भ्रष्टाचार की खुली पोल : गंगा नदी पर करोड़ों रुपए का बना विशालकाय पुल एक झटके में ही भरभरा कर पानी में समा गया, देखें खौफनाक वीडियो

admin

Leave a Comment