उत्तराखंड में विधानसभा बजट सत्र आज से, धामी सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक करेगी पारित - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विधानसभा बजट सत्र आज से, धामी सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक करेगी पारित

आज से उत्तराखंड में विधानसभा बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। ‌ 13 मार्च से लेकर 18 मार्च तक गैंरसैण में सत्र का आयोजन होगा। सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत होगी। जिसके बाद सीएम धामी मंत्रिमंडल की बैठक करेंगे। वहीं, कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते को देखते हुए पुलिस ने धारा-144 लागू कर दिया है.विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण संपन्न होने के बाद सीएम धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक की जाएगी। बजट पेश होने से पहले कैबिनेट की यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दरअसल, सोमवार यानी आज होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में विधायक निधि बढ़ाए जाने का प्रस्ताव, शराब नीति, पुलिस एक्ट में संशोधन, बजट को कैबिनेट में अंतिम मंजूरी मिलने के साथ ही कुछ विभागों के नियमावली में संशोधन समेत अन्य तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंत्रिमंडल निर्णय ले सकता है।

Related posts

उत्तराखंड की मूल निवासी दिशा भंडारी ने यूपी को दिलाया सिल्वर मेडल

admin

भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, कॉमनवेल्थ गेम्स में आखिरी दिन भारत ने 4 गोल्ड जीत कर पदकों की संख्या में बनाया चौथा स्थान

admin

सीएम योगी ने अपने गांव से ही यूपी की आईएएस अधिकारी को कर दिया सस्पेंड, इस मामले में हुई कार्रवाई

admin

Leave a Comment