अमेरिका के पड़ोसी देश कनाडा में भारतीय मूल की अनीता आनंद को रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 27, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका के पड़ोसी देश कनाडा में भारतीय मूल की अनीता आनंद को रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया

हम भारतीय जहां भी रहते हैं अपनी मेहनत और लगन से देश का नाम ऊंचा करते हैं। आज भारतीय पूरे दुनिया भर में नाम कमा रहे हैं। चाहे राजनीति का क्षेत्र हो या बिजनेस। दुनिया की सबसे बड़ी सर्चिंग कंपनी गूगल में सीईओ भारतीय मूल के सुंदर पिचाई हैं। ऐसे ही माइक्रोसॉफ्ट में भी भारतीय मूल के सत्या नडेला सीईओ पद कमान संभाले हुए हैं। ‌ऐसे ही यूएसए में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस विराजमान हैं। ऐसे ही कई देशों में भारतीय अपना डंका बजा रहे हैं। अब इसी कड़ी में एक और भारतीय महिला ने विदेश में अपना परचम लहराया है। अमेरिका के पड़ोसी देश कनाडा में भारतीय मूल की महिला नेता अनीता आनंद को रक्षा मंत्री बनाया गया है। बता दें कि कनाडा में भारतीयों की अच्छी खासी संख्या है। विशेष तौर पर पंजाब प्रांत से लाखों लोग इस देश में निवास करते हैं। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो द्वारा मंत्रिमंडल में फेरबदल किया गया जिसमें आनंद को रक्षा मंत्री बनाया गया। ट्रुडो की पार्टी ‘लिबरल पार्टी’ एक महीने से ज्यादा समय पहले सत्ता में आई है और रक्षा क्षेत्र में बदलाव करने पर चर्चा की जा रही है। 54 वर्षीय अनीता आनंद भारतीय मूल के रक्षा मंत्री हरजीत सज्जन का स्थान लेंगी जो सेना में यौन शोषण के मामलों का निस्तारण ठीक से नहीं कर पाने के लिए आलोचना का शिकार होते रहे हैं। हरजीत सज्जन को अंतरराष्ट्रीय मामलों का मंत्री बनाया गया है। जस्टिन ट्रूडो कैबिनेट में भारतीय कनाडाई महिला मंत्रियों की संख्या अब बढ़कर तीन हो गई। नई ट्रूडो कैबिनेट में छह महिला मंत्रियों में दो भारतीय कनाडाई महिलाएं शामिल हैं। अनीता का जन्म 1967 में नोवा स्कोटिया में भारतीय मूल के माता-पिता के घर हुआ था, जो दोनों चिकित्सा पेशेवर थे। उनकी मां सरोज डी. राम पंजाब से और पिता एस वी आनंद तमिलनाडु से संबंध रखते हैं। अनीता टोरंटो यूनिवर्सिटी में कानून की प्रोफेसर भी रह चुकी हैं। उन्हें 2019 में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की ओर से सार्वजनिक सेवा और खरीद मंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी। उनके दिल में अभी भी भारत बसता है और वो अब भी भारतीय परिधान में ही अकसर नजर आती हैं। वो भारतीय स्वतंत्रता दिवस को अब भी मनाती हैं। इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की थी और उन्होंने लिखा था कि, आज एक विशेष दिन है, क्योंकि आज भारत का 75वें स्वतंत्रता दिवस है। इस दिन मेरी मां ने हमेशा हमारे साथ ‘जन गण मन’ राष्ट्रगान गाया और हमें पता है कि, हमने कैसे आजादी हासिल की थी। इस दौरान अनीता आनंद और उनका पूरा परिवार भारतीय परिधान में नजर आया था। इसके अलावा भी अनीता आनंद नवरात्रि और हर भारतीय त्योहार भी मनाती हैं।

Related posts

टला बड़ा हादसा : दिल्ली से सिडनी जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में हवा में लगे झटके, मची चीख-पुकार, काफी देर तक यात्री रहे दहशत में, कई जख्मी, देखें वीडियो

admin

सिंगापुर ओपन फाइनल जीतकर पीवी सिंधु ने रचा इतिहास

admin

टला बड़ा हादसा: एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए

admin

Leave a Comment