Bus accident दर्दनाक हादसा : चलती बस में आग लगने से 30 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 12 यात्री दरवाजा तोड़कर बाहर निकले, वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 28, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Bus accident दर्दनाक हादसा : चलती बस में आग लगने से 30 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 12 यात्री दरवाजा तोड़कर बाहर निकले, वीडियो

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक बस में आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा कल्लूर मंडल में चिन्नाटेकुर के पास हैदराबाद-बेंगलुरू हाईवे पर हुआ। यह बस बेंगलुरु से हैदराबाद जा रही थी, तभी अचानक आग की लपटें उठने लगीं। कुछ देर में ही पूरी बस जलकर राख हो गई। 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, हालांकि मौतों की संख्या स्पष्ट नहीं है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। लगभग 12 यात्री आपातकालीन निकास द्वार तोड़कर मामूली चोटों के साथ बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि कई लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए और बाद में उनकी मौत हो गई। हालांकि, मरने वालों की संख्या के बारे में आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

घटना के बाद राज्य सरकार में परिवहन मंत्री मंडीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि इतने सारे लोगों की जान जाना वाकई दिल दहला देने वाला है। परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को घायलों को कुरनूल अस्पताल पहुंचाने और सर्वोत्तम संभव चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने परिवहन और बचाव दलों को दुर्घटनास्थल पर तत्काल राहत और बचाव कार्य करने के भी निर्देश दिए।



आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “कुरनूल जिले के चिन्नाटेकुर गांव के पास हुई भीषण बस आग दुर्घटना के बारे में जानकर मुझे गहरा सदमा पहुंचा है। मेरी गहरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। सरकारी अधिकारी घायलों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।”



पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, “कुरनूल जिले के चिन्नाटेकुर गांव के पास हुई दुखद बस आग दुर्घटना की खबर बेहद दुखद है। मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में घायलों और प्रभावित लोगों को सभी जरूरी सहायता और चिकित्सा सहायता प्रदान की जाए।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुए बस हादसे पर शोक व्यक्त किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बस में आग लगने की दुखद घटना में हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”

कुर्नूल बस हादसे की तस्वीरें…



उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी पर संवेदना व्यक्त करते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई दुखद बस आग दुर्घटना से गहरा दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

हादसे में मारे गए शख्स का केवल कंकाल बचा है, इसकी पहचान भी मुश्किल है।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए कहा, “इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

प्रधानमंत्री ने मुआवजा राशि की भी घोषणा की। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।”

10 दिन पहले राजस्थान में जिंदा जल गए थे 22 यात्री

ऐसा ही एक हादसा राजस्थान के जैसलमेर में जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर 14 अक्टूबर की दोपहर 3.30 बजे हुआ था, जब चलती एसी स्लीपर बस में आग लग गई थी। इस हादसे में भी 22 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी।

आग लगने से बस का गेट लॉक हो गया था, ऐसे में लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। लोग कांच तोड़कर कूदे और जान बचा लेने की गुहार लगाते रहे। आर्मी ने JCB लगाकर बस का गेट तोड़ा और लोगों का रेस्क्यू किया था। जैसलमेर रूट पर जो बस हादसे का शिकार हुई, उसके अंदर फाइबर की बॉडी और परदे लगे थे। ऐसे में आग जल्दी-जल्दी बढ़ती रही। बस की खिड़कियां कांच की थी। जैसे ही बस की वायरिंग ने आग पकड़ी, इसका दरवाजा लॉक हो गया। अचानक फैली आग से लोगों को बचने का मौका नहीं मिला। ड्राइवर और कंडक्टर सबसे पहले दरवाजा तोड़कर बाहर निकले थे।

Related posts

यूपी में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के दौरान मंच से ही पीएम मोदी सीएम योगी को सौंप गए बड़ी “जिम्मेदारी”, देखें वीडियो

admin

जी-20 शिखर सम्मेलन : पूरी दुनिया को समावेशी और सतत विकास को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना होगा : पीएम मोदी

admin

12 अप्रैल, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment