बिहार में हिंसा के बाद दौरे पर पहुंचे अमित शाह ने कहा-हमारी सरकार आने पर दंगाइयों को उल्टा लटकाएंगे, नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा बंद हो गए - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 11, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

बिहार में हिंसा के बाद दौरे पर पहुंचे अमित शाह ने कहा-हमारी सरकार आने पर दंगाइयों को उल्टा लटकाएंगे, नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा बंद हो गए

रविवार को एक दिवसीय दौरे पर बिहार के नवादा पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नीतीश सरकार पर जमकर बरसे। गृह मंत्री अमित शाह नवादा के हिस्सों में आयोजित सम्मान अशोक जयंती कार्यक्रम में आए थे। ‌ यहां पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं। गृह मंत्री ने कहा कि साल 2024 लोकसभा चुनाव के बाद महागठबंधन सरकार के जाएगी और राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। गृहमंत्री अमित शाह ने रामनवमी पर बिहार में हुई हिंसा का भी उल्लेख किया।
उन्होंने कहा- मुझे सासाराम जाना था, लेकिन दुर्भाग्य है कि वहां लोग मारे जा रहे हैं। गोलियां चल रही हैं। इसलिए वहां नहीं जा सका, मैं वहां की जनता से यहीं से क्षमा मांगता हूं। लेकिन अगली बार वहां जरूर जाऊंगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर दंगा करने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम करेंगे।

Related posts

(Karwa chauth 2022) : सुहागन स्त्रियों के लिए करवा चौथ का व्रत सबसे पवित्र और कठोर माना जाता है, इस बार 46 साल बाद शुभ संयोग, इन शहरों में चंद्रमा निकलने का यह है समय

admin

IndiGo flight Emergency Landing : इंडिगो फ्लाइट को शमशाबाद एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, बेंगलुरु से वाराणसी आ रही थी

admin

Supreme court Judge Appointment : सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, केंद्र सरकार ने की नियुक्ति

admin

Leave a Comment