ट्रैवल बस और डंपर में भीषण टक्कर, 13 यात्री जिंदा जले, हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

ट्रैवल बस और डंपर में भीषण टक्कर, 13 यात्री जिंदा जले, हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक

आंध्र प्रदेश के मरकापुरम जिले में रायवरम के पास गुरुवार को एक सड़क हादसा हुआ। एक प्राइवेट ट्रैवल बस और डंपर में टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बस में आग लग गई। बस में सवार 13 यात्री जिंदा जल गए। हालांकि पहले पुलिस की तरफ से पहले 14 मौतों की जानकारी दी गई थी। बाद में सीएम ऑफिस ने मौत का आंकड़े में आफिशियल कंफर्मेशन दिया।अधिकारियों ने बताया कि हरिकृष्णा ट्रैवल्स की बस तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। हादसा सुबह 6:00 बजे के करीब हुआ। आग पर करीब तीन घंटे में काबू पाया गया।

मरकापुरम के SP वी हर्षवर्धन राजू ने कहा, डंपर ड्राइवर समेत 22 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में 35 यात्री सवार थे। घटना की पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने लोगों की मौत पर दुख जताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुए भीषण बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये व घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि की घोषणा की है।

Related posts

सचेत रहें, देश में ओमिक्रॉन ने लगाया शतक, इन 11 राज्यों में इस वेरिएंट ने अपनी जड़ें जमाई

admin

इंतजार खत्म : स्वतंत्रता दिवस पर आज “भारत में बनी पहली स्पोर्टी लुक में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च”, सबसे ज्यादा होगा इसका माइलेज

admin

Pahalgam terrorist attack live  घाटी में बड़ा आतंकी हमला : जम्मू-कश्मीर घूमने आए लोगों को आतंकियों ने नहीं बख्शा, गोलियों की बौछार कर 27 लोगों को मार डाला, कई घायल, पूरा देश गुस्से में, रात में ही श्रीनगर पहुंचे अमित शाह, वीडियो

admin

Leave a Comment