डीजीपी के रिटायरमेंट होने से एक दिन पहले यूपी के 6 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, बनाए गए स्पेशल डीजी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 11, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

डीजीपी के रिटायरमेंट होने से एक दिन पहले यूपी के 6 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, बनाए गए स्पेशल डीजी



शुक्रवार 31 मार्च को उत्तर प्रदेश के डीजीपी डीएस चौहान रिटायर हो रहे हैं। उस से 1 दिन पहले गुरुवार 30 मार्च की शाम को प्रदेश सरकार ने छह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशन कर दिया है। एडीजी के रूप में कार्य कर रहे छह आईपीएस अधिकारियों को स्पेशल डीजी बनाया गया है। इसमें प्रशांत कुमार, एमके बशाल, तनूजा श्रीवास्तव, सतीश माथुर, अंजू गुप्ता व सुभाष चंद्रा शामिल हैं। यह सभी 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। शुक्रवार को कार्यवाहक डीजीपी डीएस चौहान के सेवानिवृत्त होने के बाद एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार को चार्ज सौंपा जा सकता है। बता दें कि प्रशांत कुमार को सीएम योगी का खास पुलिस अफसर माना जाता है।

Related posts

योगी के राजतिलक के लिए स्टेडियम तैयार, मंत्रियों की फाइनल सूची राजभवन भेजी

admin

निर्वाचन आयोग के रैलियों पर रोक लगाने के बाद यूपी में भाजपा ने लोगों से सीधे जुड़ने के लिए नया रास्ता ढूंढ लिया

admin

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

admin

Leave a Comment