Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 8, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

बजट सत्र के दौरान संसद भवन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का मुलायम सिंह से आशीर्वाद बना चर्चा में

आज से शुरू हुए बजट सत्र के दौरान राजनीतिक दलों के नेता सदन पहुंचे। सदन में अमेठी से भाजपा की सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ‌ इस तस्वीर में सदन के बाहर स्मृति ईरानी समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव के पैर छूकर आशीर्वाद ले रहीं हैं। संसद परिसर में जब मुलायम सिंह बाहर आ रहे थे तब स्मृति ईरानी उनके चरण स्पर्श किए तो मुलायम सिंह ने केंद्रीय मंत्री को आशीर्वाद दिया। यूपी में विधानसभा चुनाव को देखते हुए स्मृति का मुलायम सिंह यादव से आशीर्वाद सियासी गलियारों में चर्चा में बना हुआ है। ‌वहीं दूसरी ओर संसद परिसर में ही स्मृति ईरानी अपने धुर विरोधी राहुल गांधी के साथ भी साथ खड़ी नजर आई। यह दोनों तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में है। 

Leave a Comment