Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 13, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

नई दिल्ली में पहली बार होगी BIMSTEC गृह मंत्रियों की बैठक, आतंकवाद और सीमा-पार अपराधों से निपटने पर बनेगी साझा रणनीति

भारत मंगलवार को नई दिल्ली में पहली BIMSTEC गृह मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बैठक में शामिल होने वाले सदस्य देशों के गृह मंत्रियों और उनके प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत करेंगे। इस ऐतिहासिक बैठक का उद्देश्य क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को मजबूत करना और साझा चुनौतियों से निपटने के लिए ठोस रणनीति तैयार करना है।

अमित शाह ने कहा कि भारत के लिए इस महत्वपूर्ण बैठक की मेजबानी करना सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद, सीमा-पार संगठित अपराध, नशीले पदार्थों की तस्करी, कट्टरपंथ, अवैध वित्तीय लेन-देन और साइबर खतरों जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए सदस्य देशों के बीच बेहतर समन्वय और आपसी सहयोग जरूरी है।

गृह मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा कि सभी सदस्य देश साझा प्रयासों के माध्यम से BIMSTEC क्षेत्र को अधिक सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ ही सहयोग बढ़ाने और प्रभावी समन्वय के व्यावहारिक रास्ते तलाशने पर जोर रहेगा।

Leave a Comment