October 3, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS और 23 PCS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट


उत्तर प्रदेश में शनिवार को एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। शासन ने 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों से अतिरिक्त प्रभार वापस लेकर उन्हें दूसरे पदों पर नियुक्त किया गया है।



आईएएस अधिकारी माला श्रीवास्तव से सचिव, खनन का प्रभार हटा दिया गया है। हालांकि, वह खनन विभाग की निदेशक के पद पर बनी रहेंगी। उज्ज्वल कुमार को विशेष सचिव, खनन की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थे।

पंचायती राज विभाग में भी बदलाव किया गया है। निदेशक पंचायती राज अमित सिंह को उत्तर प्रदेश प्रादेशिक कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (पीसीडीएफ) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं, हरिप्रताप शाही को नया निदेशक पंचायती राज नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले यूपी एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनात थे।

आईएएस अधिकारी जे रीभा को मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वह अब तक विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म तथा अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। इसी क्रम में राकेश कुमार सिंह को अपर आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद नियुक्त किया गया है। उनका तबादला अपर जिलाधिकारी लखनऊ के पद से किया गया है।

नीरज शुक्ला को उत्तर प्रदेश प्रादेशिक कोऑपरेटिव फेडरेशन (पीसीएफ) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वह इससे पहले उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद में अपर आयुक्त के पद पर तैनात थे। वहीं, डॉ. चंद्र भूषण को अपर निदेशक, RUPAAM की जिम्मेदारी दी गई है। वह अब तक पीसीएफ के प्रबंध निदेशक का पद संभाल रहे थे।

शासन की ओर से किए गए इस व्यापक फेरबदल में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की नई तैनाती से कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

Leave a Comment