October 2, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

शहीद आंदोलनकारियों के बलिदान से बना उत्तराखण्ड, उनके सपनों का राज्य बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि: सीएम धामी



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून के कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पर उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण के लिए आंदोलनकारियों ने संघर्ष किया और अपने प्राणों तक का बलिदान दिया। उनके त्याग और संघर्ष के परिणामस्वरूप ही अलग उत्तराखण्ड राज्य का सपना साकार हो सका।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों और शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों के सम्मान एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का निर्माण करना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment