September 27, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने बहरीन के राजा को दी ईद की बधाई, पश्चिमी एशिया में जारी तनाव पर जताई चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा और बहरीन की जनता को ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं दीं, साथ ही पश्चिम एशिया में एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए हालिया हमलों की निंदा की।


टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, “बहरीन के राजा महामहिम हमद बिन ईसा अल खलीफा से सार्थक बातचीत हुई। मैंने उन्हें और बहरीन की जनता को ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि दोनों नेताओं ने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और जारी तनाव के प्रभाव पर चिंता व्यक्त की।

Leave a Comment