Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 31, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

UP Mainpuri by election : यूपी में समाजवादी पार्टी के लिए आज आया खुशी का मौका, चाचा शिवपाल सपा में हुए शामिल और पार्टी का भी किया विलय, डिंपल भी मैनपुरी से जीती चुनाव

यूपी में इसी साल मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद आखिरकार आज समाजवादी पार्टी के लिए राहत भरा दिन रहा। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव जीत गई हैं। इस मौके पर चाचा शिवपाल यादव आज विधानसभ में शामिल हो गए हैं। शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी का प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) का विलय भी सपा में कर दिया है। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव की जीत के साथ ही समाजवादी पार्टी का कुनबा भी एक हो गया है। जैसे ही प्रसपा का सपा में विलय का एलान हुआ, उसके साथ ही शिवपाल यादव की गाड़ी का झंडा भी बदल दिया गया है। शिवपाल यादव के समर्थकों ने उनकी गाड़ी पर से प्रसपा का झंडा हटाकर सपा का झंडा लगा दिया। शिवपाल के सपा में जॉइन होने के बाद उनके समर्थकों ने कहा कि अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

Leave a Comment