Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 9, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड के ऋषिकेश में लगे भूकंप के झटके, तीव्रता 3.4 मापी गई

उत्तराखंड में आज एक बार फिर धरती डोल गई। शनिवार शाम 4:25 पर उत्तराखंड के ऋषिकेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई। भूकंप के झटके 4 बजकर 25 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप आते ही लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है। इससे पहले भी मंगलवार को उत्तराखंड में भूकंप के झटके लगे थे। उस समय भी कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ था। ‌

Leave a Comment