Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 8, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

बस दुर्घटना स्थल पौड़ी के सिमड़ी पहुंचे सीएम धामी, मृतक के परिजनों को किया मुआवजे का एलान, दशहरे के सभी कार्यक्रम किए रद


4 अक्टूबर दिन मंगलवार उत्तराखंड के लिए हादसा के लिहाज से भारी रहा । ‌पहले उत्तरकाशी के द्रौपदी डांडा में आए बर्फीले तूफान में 10 पर्वतारोही की दुखद मौत हो गई उसके बाद शाम को पौड़ी में 1 बारातियों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से 25 लोगों की जान चली गई। ‌ आज सुबह ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरिद्वार के भाजपा के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने बस दुर्घटना स्थल पौड़ी के सिमड़ी गांव पहुंचे । यहां उन्होंने बस दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने पौड़ी बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात भी की।‌‌

सीएम धामी ने स्थानीय प्रशासन को घायलों का त्वरित और समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीएम धामी ने हादसे के शिकार लोगों के परिजनों और घायलों को अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की। बता दें कि मंगलवार शाम को पौड़ी गढ़वाल के बीरोंखाल इलाके में करीब 46 से 50 लोगों को ले जा रही एक बस के खाई में गिर गई। बस दुर्घटना में 25 लोगों की मृत्यु हो गई है। वहीं सीएम धामी ने आज दशहरा के सभी कार्यक्रम रद कर दिए हैं।

Leave a Comment