सीपी राधाकृष्णन आज लेंगे उपराष्ट्रपति पद की शपथ - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 3, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

सीपी राधाकृष्णन आज लेंगे उपराष्ट्रपति पद की शपथ

देश के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राधाकृष्णन को राष्ट्रपति भवन में सुबह 10 बजे आयोजित एक समारोह में शपथ दिलाएंगी।

बी सुदर्शन रेड्डी को हराकर जीत हासिल की
राधाकृष्णन ने मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को हराकर जीत हासिल की। यह चुनाव पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को अचानक इस्तीफे के बाद आयोजित किया गया था।

भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया
राजग उम्मीदवार राधाकृष्णन को मंगलवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया। राज्यसभा के महासचिव और निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि 781 सांसदों में से 767 ने मतदान किया, जिससे 98.2 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

राजग उम्मीदवार को 452 वोट प्राप्त हुए
राजग उम्मीदवार को 452 वोट प्राप्त हुए, जबकि विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। परिणामों की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी और विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति भारत के संवैधानिक मूल्यों को और मजबूत करेंगे तथा संसदीय संवाद में सकारात्मक योगदान देंगे

Related posts

यूपी में इन मंत्रियों पर भाजपा रही ‘मेहरबान’

admin

VIDEO समर्थन में सड़क पर उमड़ा जनसैलाब : 20 विधायकों के साथ राज्यपाल से मुलाकात करने जा रहे मुख्यमंत्री की समर्थक महिलाओं ने इस्तीफे की कॉपी फाड़ कर फेंक दी, सीएम ने कहा- “नहीं दूंगा इस्तीफा”

admin

त्रिपुरा की धरती से गृहमंत्री अमित शाह ने किया एलान, अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर अगले साल 1 जनवरी को बनकर तैयार हो जाएगा

admin

Leave a Comment