भ्रष्टाचार के मामले में फरार चल रहे सस्पेंड आईपीएस अधिकारी को किया गिरफ्तार - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
अपराध

भ्रष्टाचार के मामले में फरार चल रहे सस्पेंड आईपीएस अधिकारी को किया गिरफ्तार


पिछले काफी समय से फरार चल रहे सस्पेंड वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जीपी सिंह को राजधानी दिल्ली में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। छत्तीसगढ़ एसीबी के चीफ रह चुके जीपी सिंह पर राज्य सरकार राजद्रोह, आय से अधिक संपत्ति का केस चल रहा है। ‌पिछले साल जुलाई महीने में छापे के दौरान जीपी सिंह के कई ठिकानों पर करोड़ों रुपए की चल अचल संपत्ति बरामद की गई थी। जीपी सिंह 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। दुर्ग संभाग के आईजी रह चुके हैं और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और आर्थिक अपराध ब्यूरो के प्रमुख थे। सरकार ने भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद निलंबित कर दिया था। तभी से जीपी सिंह फरार चल रहे थे । मंगलवार को दिल्ली में ईओडब्ल्यू की टीम जीपी सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

IIT Mandi Ragging : आईआईटी मंडी में जूनियरों की रैगिंग करने पर सीनियर्स पर कड़ा एक्शन, 10 छात्रों को 6 माह के लिए किया निलंबित, 72 पर लगाया गया जुर्माना

admin

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा समेत 14 आरोपियों के खिलाफ अदालत ने तय किए आरोप

admin

Umesh pal Murder Case 2nd Encounter VIDEO : प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड का दूसरा शूटर भी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पहली गोली इसी ने चलाई थी, कौंधियारा में छुपा हुआ था, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment