Prahlad Modi road accident : पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी और परिवार के सदस्य कार हादसे में घायल, अस्पताल में कराया भर्ती, मैसूर में हुआ एक्सीडेंट, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

Prahlad Modi road accident : पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी और परिवार के सदस्य कार हादसे में घायल, अस्पताल में कराया भर्ती, मैसूर में हुआ एक्सीडेंट, देखें वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई का परिवार आज कर्नाटक के मैसूर में हादसे में बाल-बाल बच गया। मंगलवार 27 दिसंबर को पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी दोपहर करीब 2:00 बजे कर्नाटक के मैसूर के पास एक कार दुर्घटना में घायल हो गए। ‌मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे अपनी पत्नी, बेटे, बहू और पोते के साथ मर्सिडीज बेंज कार में बांदीपुरा जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई।

घटना मैसूर से 13 किमी दूर कडकोला के पास हुई। प्रह्लाद मोदी के पोते के पैर में फ्रैक्चर आ गया है। उनके अलावा सभी लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें मैसूर के जेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, वह खतरे से बाहर हैं। हादसे की सूचना पाकर मैसूर और आसपास क्षेत्र के भाजपा के कई मंत्री और नेताओं ने पहुंचकर प्रह्लाद मोदी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है।

Related posts

(BCCI big decision womens cricket team players happy) ‘ऐतिहासिक फैसला” : भैया दूज पर बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को दिया “बड़ा तोहफा”

admin

VIDEO Himachal rain landslide हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन होने से घंटों फंसे बारातियों की मदद करने पहुंची पुलिस, दूल्हे को पुलिसकर्मियों ने निकाला, देखें वीडियो

admin

Odisha Bargarh Train Accident VIDEO : ओडिशा में एक बार फिर ट्रेन हादसा : मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतरी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटनास्थल पर डटे, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment