यूपी में सपा ने जारी की अपनी 24 प्रत्याशियों की लिस्ट, सीएम योगी के खिलाफ महिला कैंडिडेट को उतारा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी में सपा ने जारी की अपनी 24 प्रत्याशियों की लिस्ट, सीएम योगी के खिलाफ महिला कैंडिडेट को उतारा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने सोमवार शाम को अपने उम्मीदवारों की एकता और लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 24 प्रत्याशियों के नाम जारी हुए हैं। सपा ने सभावती शुक्ला को गोरखपुर (शहरी) सीट से सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी ने बलिया नगर से भाजपा के दयाशंकर सिंह के खिलाफ नारद राय को प्रत्याशी बनाया है। समाजवादी पार्टी ने जौनपुर के मड़ियाहूं से सुषमा पटेल को टिकट दिया गया है। वाराणसी दक्षिणी से किशन दीक्षित और सेवापुरी से सुरेंद्र सिंह पटेल को उतारा गया है। प्रतापगढ़ की विश्वनाथ गंज से सौरभ सिंह, रानीगंज से आरके वर्मा को टिकट दिया गया है। फाफामऊ सीट से अंसार अहमद को उतारा गया है। आजमगढ़ के सगड़ी से डा. एच एन पटेल, आजमगढ़ के मुबारकपुर से अखिलेश यादव, मऊ के मोहम्मदाबाद गोहाना (आरक्षित) से बैजनाथ पासवान, मिर्जापुर के छानवे (आरक्षित) से कृति कोल को टिकट दिया है।



Related posts

आरपीएन सिंह के अलावा दो और कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा का दामन थामा, यूपी की इस सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

admin

अगले महीने 9 अक्टूबर को लखनऊ बौद्ध महासम्मेलन के लिए मछली शहर में आयोजित हुई बैठक

admin

भाजपा के ये पदाधिकारी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट के दावेदारों का तैयार करेंगे पैनल

admin

Leave a Comment