हिमाचल प्रदेश की बेटी बेस्ट टेलीविजन एक्ट्रेस चुनी गईं, दादा साहब फाल्के टीवी अवॉर्ड से किया गया सम्मानित - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 27, 2026
Daily Lok Manch
मनोरंजन

हिमाचल प्रदेश की बेटी बेस्ट टेलीविजन एक्ट्रेस चुनी गईं, दादा साहब फाल्के टीवी अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

आज हिमाचल प्रदेश की बेटी चांदनी शर्मा ने अपनी शानदार एक्टिंग की बदौलत टीवी धारावाहिक की दुनिया में अपनी खास जगह बनाई है। चांदनी शर्मा हिमाचल के मंडी जिले की रहने वाली है। चांदनी शर्मा बेस्ट टेलीविजन एक्ट्रेस सुनी गई हैं। इसके लिए चांदनी को दादा साहेब फालके टीवी अवॉर्ड से नवाजा गया है। चांदनी शर्मा को इतने बड़े सम्मान से नवाजे जाने के बाद हिमाचल खासतौर पर मंडी में खुशी का माहौल है। ‌बता दें कि मुंबई के सेंटाक्रूज स्थित ताज होटल में हुए अवार्ड शो में उन्हें यह सम्मान मिला। इस दौरान कार्यक्रम में टीवी इंडस्ट्री के जाने माने लोग मौजूद रहे। बता दें कि सोनी टीवी के कामना सीरियल धारावाहिक में बेहतरीन अदाकारी करने वाली चांदनी मंडी के गांव गोहर से हैं। इस सम्मान के बाद एक्ट्रेस शर्मा बेहद ही खुश हैं। ‌

Related posts

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने सीएम धामी से की मुलाकात

admin

नेपाल में खेसारी लाल यादव के न पहुंच पाने पर भड़के लोगों ने मचाया जमकर उपद्रव

admin

Last remaining ‘Gone With The Wind’ cast member Mickey Kuhn passes away at 90
#GoneWithTheWind #MickeyKuhn

admin

Leave a Comment