Himachal Pradesh assembly election Live : हिमाचल में जीत से गदगद कांग्रेस को सताने लगा डर, प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य ने मुख्यमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Himachal Pradesh assembly election Live : हिमाचल में जीत से गदगद कांग्रेस को सताने लगा डर, प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य ने मुख्यमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस जीत से गदगद है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस्तीफा देने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ देर बाद जयराम ठाकुर अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपेंगे। इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने हार की जिम्मेदारी ली है। ‌‌ वहीं कांग्रेस सरकार बनाने की तैयारी में जुटी हुई है लेकिन उसे अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त का डर सता रहा है। ‌हिमाचल प्रदेश में अब तक के रुझानों में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। इसके लिए सभी विधायकों को जीत के बाद तुरंत बाद कांग्रेस दफ्तर आने को कहा गया है। वहां से इन्हें अभी चंडीगढ़ ले जाने की तैयारी है। कांग्रेस चुनाव जीतने वाले अपने सभी विधायकों को प्रदेश से बाहर दूसरे राज्यों में ले जा सकती है, ताकि इन्हें भाजपा नेताओं के संपर्क से दूर रखा जा सके। कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा गड़बड़ पार्टी है, लेकिन हमने गलतियों से काफी कुछ सीखा है। प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री चेहरा हैं। इससे पहले विधायक दल में चर्चा होगी। अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान लेगा। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमाचल के नवनिर्वाचित विधायकों को रायपुर लाने के सवाल पर कहा कि यहां तो नहीं लाएंगे, लेकिन अपने साथियों को संभाल कर जरूर रखेंगे, क्योंकि भाजपा कुछ भी कर सकती है। हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। रुझानों में एक बार फिर पहाड़ का राज बदलता दिखा, रिवाज नहीं। यानी 5 साल के बाद सरकार बदलने का सिलसिला इस बार भी नजर आ रहा है। कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। हिमाचल में कांग्रेस 39 सीटें जीत चुकी हैं। वहीं भाजपा 24 सीटें मिली हैं। तीन अन्य जीते हैं। अभी मतगणना जारी है।

Related posts

30 अगस्त, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

मुख्यमंत्री धामी ने कोटाबाग महोत्सव में लिया भाग, ₹114 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

admin

World ocean Day पृथ्वी को बचाने और आजीविका को बनाए रखने के लिए महासागर निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका, साल 1992 से इस दिवस को मनाने की हुई थी शुरुआत

admin

Leave a Comment