विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के लिए कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी का किया गठन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 27, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के लिए कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी का किया गठन


तीन महीने के अंदर होने जा रहे पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस आलाकमान ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। आलाकमान ने चुनाव के लिए तीन राज्यों में स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन कर दिया गया है। उत्तराखंड की जिम्मेदारी अविनाश पांडे को दी गई है तो वहीं मणिपुर का जिम्मा जयराम रमेश के पास गया है। गोवा के लिए रजनी पाटिल को स्क्रीनिंग पैनल का चेयरपर्सन बनाया है। पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पार्टी के पूर्व महासचिव अविनाश पांडे की अध्यक्षता में उत्तराखंड के लिए स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई है। अजय कुमार और वीरेंद्र राठौर इस कमेटी में सदस्य होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इसमें पदेन सदस्य होंगे। बता दें कि कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी हर सीट पर टिकट के लिए आवेदन करने वाले लोगों की दावेदारी पर विचार करने के बाद कुछ चुनिंदा लोगों के नाम केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजती है जहां उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाती है।

Related posts

जयपुर में कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी ने कहा ‘मैं भी हिंदू हूं’ लेकिन हिंदुत्ववादी नहीं’

admin

Late night Union Minister anurag thakur Wrestlers Press conference Wrestlers protest Cancel : देर रात केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा कि एक ओवरसाइट कमेटी का गठन किया जाएगा, अगले 4 हफ्तों में ये अपनी जांच को पूरा करेंगे, बजरंग पुनिया ने विरोध वापस लिया

admin

Swiggy Zomato Health insurance : स्विगी-जोमैटो डिलीवरी बॉयज को मिलेगा बीमा कवर

admin

Leave a Comment