यूपी में भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार से कहा, 'जनता नाराज' है - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 29, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

यूपी में भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार से कहा, ‘जनता नाराज’ है

योगी सरकार के गठन के करीब एक महीने बाद यूपी में भाजपा विधायक ने सीधे तौर पर अपनी ही सरकार से कहा, ‘जनता नाराज’ है। भाजपा विधायक ने इस मामले को लेकर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री को पत्र भी लिखा है। बता दें कि कई दिनों से उत्तर प्रदेश में जबरदस्त बिजली संकट गहरा गया है। शहरों से लेकर गांव तक धुआंधार कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी के बीच में बिजली की कटौती से कई जनपदों के लोगों का गुस्सा फूट रहा है। ‌ऐसे ही यूपी के पीलीभीत में भयंकर गर्मी के बीच में बिजली कटौती से लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। ‌पीलीभीत जिले की पूरनपुर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक बाबूराम पासवान ने अपनी क्षेत्र की बिजली समस्या को लेकर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को पत्र लिखा है। पत्र में भाजपा विधायक पासवान ने कहा है कि बिजली की जबरदस्त कटौती के चलते लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी है। बीजेपी विधायक ने पत्र में लिखा कि माननीय, मंत्री जी मेरी विधानसभा पूरनपुर में बीते कुछ दिनों में विद्युत व्यवस्था अत्यंत खराब हो गई है, जिस कारण जनता में सरकार के प्रति रोष उत्पन्न हो रहा है। सोशल मीडिया, समाचार पत्र में सरकार के विरोधी लेख निकल रहे है।

BJP MLA Baburam Paswan

Related posts

यूपी में रैली के दौरान अखिलेश यादव ने युवाओं को सरकारी नौकरी और आयु सीमा में छूट देने को लेकर किया बड़ा एलान

admin

यूपी एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा ने 6 और प्रत्याशियों की जारी की लिस्ट, देखें किसको कहां से दिया टिकट

admin

VIDEO UP Nagar nikay chunav first phase voting : उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी, सीएम योगी ने सुबह ही डाला वोट, 9 मंडलों और 37 जिलों में मतदाता कर रहे हैं अपने मताधिकार का प्रयोग, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment